झरिया(JHARIA): बस्ताकोला एरिया 9 के बंद पड़े घनुडीह कोलियारी अंतर्गत सिंह नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी का संचालक आदर्श कुमार सिंह के नेतृत्व में उनके पूजनीय माता जी के कर कमलों द्वारा परियोजना का विधि विधान के साथ भूमि पूजन समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ।
पूजा समारोह में मुख्य रूप से स्वर्गीय नीरज की पुजनीय माता जी सरोजनी देवी, बबीता देवी के अलावा अभिषेक सिंह (उर्फ) गुड्डू सिंह, हर्ष सिंह, आदर्श सिंह, हरिनारायण सिंह,जितेंद्र सिंह, रामकृष्ण पाठक के आलावे बस्ताकोला महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा केओसीपी पीओ देवेंद्र सिंह प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। जहां पुरोहित के रूप में पहुंचे महेश मिश्रा एवं गायत्री मिश्रा ने अपने मुखारविंद से विधवत मंत्रोच्चारण कर पूजा को संपन्न कराया। तत्पश्चात परियोजना में उत्पादन कार्य के लिए लगाएं गए मशीन की पूजा अर्चना की गई। इधर पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जोरा पोखर सर्किल इंस्पेक्टर पंकज भूषण कुमार के अलावा तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बल परियोजना के अंदर तैनात थे।
जबकि भूमि पूजन कार्यक्रम में साक्षी के रूप में कई यूनियन नेता रामकृष्ण पाठक, रिंकू सिंह, वार्ड 46 पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद, मनोज सिंह मुखिया माले नेता बिंदा पासवान पूर्व मुखिया संजय महतो, हरेंद्र निषाद झामुमो नेता राधेश्याम वाल्मीकि, रमेश महतो,शिव बालक पासवान, कामता पासवान, बबिता शर्मा के साथ कई महिलाएं और कार्यकर्तागण भी मौजूद दिखे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला के रिपोर्ट

