
धनबाद( DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वावधान में आज भाजपा जिला कार्यालय, धनबाद में महानगर जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय की अध्यक्षता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026–2027 का सीधा प्रसारण देखा गया।
इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री मोहन कुंभकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संजीव अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, श्रीमती तारा देवी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, श्री योगेंद्र यादव, श्री राजकिशोर जैना, श्री बच्चा गिरी, श्रीमती रीता यादव, रतिरंजन गिरी, फूलचंद मंडल , शिवांश श्रीवास्तव, कविता वर्णवाल, प्रकाश बाउरी, टेकलाल महतो इंद्रकांत झा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास भरा बजट : श्रवण राय
धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि “बजट 2026–27 विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास से भरा हुआ बजट है। जब संकल्प बड़ा हो, तो बजट भी भविष्य गढ़ने वाला होता है। यह बजट सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशकों के समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखता है। आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक गति, रोजगार सृजन और तकनीकी आत्मनिर्भरता को अगले स्तर पर ले जाने वाला बजट है।”
उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी बताते हुए कहा कि यह बजट देश के जन-जन और प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण के प्रति समर्पित है। साथ ही उन्होंने बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने बजट को बताया ऐतिहासिक
बजट को ऐतिहासिक बताते हुए अपने विचार साझा किए और इसे विकासोन्मुखी व जनकल्याणकारी बजट बताया।
आम बजट 2026-27 को लेकर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी और सतेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह बजट विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह बजट देश के किसान, युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन, शिक्षा-स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडिया को नई गति देने वाला बजट प्रस्तुत किया है।
मानस प्रसून ने कहा कि यह बजट नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करेगा और देश को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने आम बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जनकल्याण, आर्थिक अनुशासन और विकास का संतुलित दस्तावेज है।
उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को राहत, युवाओं को अवसर, किसानों को समर्थन, महिलाओं को सशक्तिकरण और व्यापार-उद्योग को मजबूती देने वाला बजट है।
“गरीब कल्याण, रोजगार निर्माण, आधारभूत संरचना का विस्तार और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण।”
उन्होंने कहा कि बजट में आधुनिक रेल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दी गई है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा धनबाद के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन ने आम बजट 2026-27 पर कहा कि यह बजट ओबीसी, पिछड़े, वंचित और श्रमिक वर्ग के हितों को मजबूत करने वाला बजट है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों में सामाजिक न्याय के साथ विकास की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
पुरुषोत्तम रंजन ने कहा कि यह बजट गरीबों को मुख्यधारा में लाने और हर घर तक विकास पहुंचाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

