
धनबाद(DHANBAD):झारखंड विधानसभा के सचेतक सह
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की। विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में कार्यक्रम के तहत जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं को सैकड़ों सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह उपस्थित थे। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी योजनाएँ न केवल परिवार को सशक्त करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अहम योगदान देती हैं।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज की नारी किसी से कम नहीं है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारी माताएँ-बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी। सिलाई मशीन के माध्यम से महिलाएँ स्वरोजगार के रास्ते पर आगे बढ़ सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकेंगी। यह वितरण सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में आत्मसम्मान और स्वावलंबन की नई राह खोलने का कार्य करेगा।
विधायक ने आगे कहा कि वे लगातार धनबाद क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल , प्रदेश महिला मोर्चा की नेत्री अर्चना सिंह,जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी ,रीता यादव ,अजय निषाद, राजाराम दत्ता,निर्मल प्रधान सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ, समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने विधायक राज सिन्हा एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का आभार व्यक्त किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

