धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र पहनाकर नई जिम्मेवारी की सफलता हेतु बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर अंतर्गत मनईटांड मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष श्रवण राय के पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमसभा का आयोजन कर श्री राय को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से जिला मंत्री पंकज सिन्हा, शांतनु चंद्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मौसम सिंह, दीपक गुप्ता, सोना रजक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, चुन्ना सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्रवण राय के नेतृत्व की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय का बयान भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कार्यकर्ताओं के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“पार्टी के कार्यकर्ताओं का यह प्रेम, सम्मान और विश्वास मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है। मैं संगठन द्वारा मुझ पर पुनः विश्वास जताने के लिए प्रदेश नेतृत्व एवं धनबाद महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य और अधिक मजबूती से करेंगे। संगठन की एकता, अनुशासन और समर्पण के बल पर आगामी सभी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।”
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
