
धनबाद(DHANBAD): आज झारखंड आंदोलन के नायक श्रद्धेय विनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज श्रद्धेय बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर धनबाद स्टेशन के सामने स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा एवम नावाडिह, बिनोद चौक स्थित प्रतिमा पे पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर,माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने विनोद बिहारी महतो जी के योगदान और उनके आदर्शों को याद किया।
विनोद बिहारी चौक नावाडीह में माल्यार्पण: विधायक राज सिन्हा ने विनोद बिहारी चौक नावाडीह में भी माल्यार्पण किया और विनोद बिहारी महतो जी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि,झारखंड आंदोलन के नायक: विनोद बिहारी महतो जी झारखंड आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
विनोद बिहारी महतो जी झारखंड आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे और उन्होंने झारखंड के विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा ने उनके आदर्शों और कार्यों को याद किया और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
कहा कि हमें उम्मीद है कि उनके आदर्श और कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पे भाजपा धनबाद महानगर जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष ड़ालूराम महतो, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, पूर्व महामन्त्री रवि सिन्हा, निर्मल प्रधान, टुन्ना सिंह, मदन तिवारी, उमेश सिंह, मनोज रिंकू, मनीष पांडे, अजय मालाकार सहित कई अन्य लोग थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

