धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस क्रम में मनईटांड़ स्थित सिंघाड़ा तालाब, गांधीनगर, कुम्हारपट्टी (मनईटांड़) एवं जटूडीह–मुनिडीह क्षेत्रों में सैकड़ों जरूरतमंद माताओं, बहनों एवं बुजुर्गों को विधायक श्री सिन्हा के कर कमलों द्वारा कंबल प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक राज सिन्हा ने स्वयं उपस्थित होकर लाभार्थियों से संवाद किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा, धनबाद प्रखंड मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अजय नारायण लाल, विभा रानी सिंह, मौसम सिंह, श्री चुन्ना सिंह, दीपक गुप्ता, शीशम राउत, जीत सोनी लाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य रेणुका सिंह, मुखिया रमेश सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
कंबल वितरण से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों में राहत और संतोष का वातावरण देखा गया। स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए विधायक राज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पे विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, वे जनता के सेवक हैं और उनकी प्राथमिकता है कि भीषण ठंड में कोई भी गरीब बुजुर्ग या असहाय व्यक्ति गर्म कपड़ों के बिना ना रहे। जरूरतमंदों की मदद करना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं बल्कि इससे आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है
“कड़ाके की ठंड में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद परिवारों की सेवा करना हमारा नैतिक दायित्व है। कोई भी माता, बहन या बुजुर्ग ठंड के कारण परेशान न हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा की सोच सेवा, समर्पण और संवेदना की है, और आगे भी हम हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

