विधायक राज ने अपने पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में वोट की अपील…

विधायक राज ने अपने पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के समर्थन में वोट की अपील…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में आज “श्री सेवा चालक दल समिति” धनबाद के सभी सदस्यों ने पहुंचकर धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार जी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि संजीव कुमार जी के नेतृत्व में धनबाद के विकास को नई दिशा मिलेगी। सभी सदस्यों ने एक स्वर में संजीव कुमार जी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
विधायक राज सिन्हा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धनबाद की जनता से अपील की कि वे क्रमांक संख्या 27 पर हरी मिर्च छाप पर मुहर लगाकर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार जी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि धनबाद को एक सशक्त, स्वच्छ और विकसित नगर बनाया जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *