विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया पेय जल पाइप लाइन मरम्मती कार्य का निरीक्षण, 24घंटे के अंदर जलापूर्ति बहाल करने का दिया निर्देश

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया पेय जल पाइप लाइन मरम्मती कार्य का निरीक्षण, 24घंटे के अंदर जलापूर्ति बहाल करने का दिया निर्देश

झरिया (JHARIA) । पेय जल पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से झरिया के कई इलाकों में पीने की पानी सफलाई पूरी तरह से बाधित हो गई थी। जिसकी जानकारी झरिया की जनता ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह दी थी। जिसके तहत बुधवार को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने जामाडोबा प्लांट में पाइपलाइन मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जिन इलाकों में जलापूर्ति बाधित है वहाँ निजी प्रयासों और नगर निगम द्वारा पानी टैंकर भिजवाने की स्थिति का मुआयना किया।


मरम्मती कार्य का जायजा लेते हुए विधायक जी ने तकनीकी विशेषज्ञों और माडा के एस.डी.ओ. व जे.ई. को चौबीस घंटे के भीतर जलापूर्ति चालू करवाने का निर्देश दिया।


विधायक श्री सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए कभी पाईप में लकड़ी और बोरी भरकर तो कभी प्लांट के पास के सेफ्टी वॉल्ब को बंद करके बार-बार जलापूर्ति बाधित कर रहे हैं। इसकी लगातार निगरानी हो रही है।
विधायक श्री सिंह ने आगे कहा कि मरम्मत कार्य, पाईप लगाने का काम और ढलाई का काम पूरा कर लिया गया है और चौबीस घंटे के भीतर पहले की तरह निर्बाध जलापूर्ति शुरू हो जायेगी।
मौके पर जुटे लोगों से मुलाक़ात कर जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल होने का आश्वासन दिया और निजी मदों से टैंकर भिजवाने में तेजी लाने की बात कही साथ ही यह सुनिश्चित किया कि लोगों को पानी की समस्या न हो।
मौके पर झमाड़ा SDO कौशलेश यादव, कनीय अभियंता आशुतोष राणा, विधायक प्रतिनिधि के०डी० पाण्डेय, सूरज सिंह, निवर्तमान पार्षद जय कुमार, सुमित सुपकर, अरुण सिंह, अभिषेक सिंह, शीतल सिंह, सिंटू सिंह, गौरी शंकर रवानी सहित अन्य भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी थी।
News A N P के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *