धनबाद(DHANBAD):वास्तु विहार कॉलोनी, कोला कुसमा में आज दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव के साथ किया गया। पूजा एवम पंडाल का विधिवत उद्घाटन झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के माननीय विधायक राज सिन्हा ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया.
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विकास नगर डॉक्टर कॉलोनी जगजीवन नगर, झारखंड मैदान पूजा पंडाल , मुरलीनगर,बरारी कोक प्लांट मे भी दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा की उपासना शक्ति, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।
पूजा पंडाल में भव्य सजावट एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

