धनबाद(DHANBAD): झारखण्ड राज्य जलछाजन मिशन, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जलछाजन विकास अवयव प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) 2.0 के अन्तर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में वाटरशेड यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर Outreach Campaign चलाने का कार्यक्रम दिनांक 05.02.2025 से प्रारंभ है।
जिसमें धनबाद जिला के तोपचांची प्रखण्ड के जलछाजन क्षेत्र में वाटरशेड यात्रा दिनांक 09.03.2025 से 11.03.2025 तक निर्धारित है। जिसके तहत आज दिनांक 09 मार्च 2025 को वाटरशेड यात्रा का शुभारंभ माननीय विधायक, धनबाद श्री राज सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ wcdc, सचिव, PETCI तथा जलछाजन टीम के सभी WDT मौजूद रहें।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

