विधायक अरूप चटर्जी के पहल पर मैथन सिरामिक के सौजन्य से नेहरू रोड मोड़ हुआ जगमग…

विधायक अरूप चटर्जी के पहल पर मैथन सिरामिक के सौजन्य से नेहरू रोड मोड़ हुआ जगमग…

धनबाद(NIRSA): निरसा विधायक अरुप चटर्जी द्वारा मैथन सिरामिक को नेहरू रोड स्थित हाई मास्ट लाइट की मरम्मती को कहा गया था। जिसकी पहल करते हुए मैथन सिरामिक के कर्मियों द्वारा शनिवार को मरम्मती कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मैथन सिरामिक के सीएसआर पदाधिकारी सीएस सिंह ने कहा की दो दिन पूर्व 23अक्टूबर को निरसा विधायक अरुप चटर्जी द्वारा नेहरू रोड मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट की मरम्मती के लिए कहा गया था। ताकि यहां से आनेजाने वाले राहगीरों को सुविधा हो सके। साथ ही आसमाजिक लोगों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनाने में सुविधा हो। उम्मीद है की शाम तक सभी छह लाइट को बदल कर नया लाइट लगा, चालू कर दिया जाएगा। पिछले कई दिनों से यह लाईट खराब थी इसके लिए नगर परिषद को स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया था मगर ठीक नहीं करवाया गया था विधायक के पहल पर नेहरू रोड मोड हुआ जगमग।

NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *