विधानसभा सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा को बी.एम.एस. द्वारा सम्मानित किया गया…

विधानसभा सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा को बी.एम.एस. द्वारा सम्मानित किया गया…

धनबाद(DHANBAD): आज विश्वकर्मा भवन, पुलिस लाइन, धनबाद में अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मज़दूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ – औद्योगिक इकाई), पूर्वी क्षेत्र की बैठक आयोजित हुई।

इस अवसर पर विधानसभा सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा को झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) के अवसर पर विधानसभा से उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किए जाने के उपरांत आज बी.एम.एस. के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित थे— क्षेत्रीय संगठन महामंत्री धर्मदास शुक्ला,अखिल भारतीय खदान संघ मंत्री के.के. सिंह,झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माधव जी उमेश सिंह,महामंत्री डीसीकेस धर्मजीत चौधरी,जिला मंत्री बृजलाल पासवान,सुशील सिंह एवं बी.एम.एस. के अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्य।

इस मौके पर विधायक राज सिन्हा ने सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि श्रमिकों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए उनका समर्पण निरंतर जारी रहेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *