विधानसभा निर्वाचन 2024 में सहभागिता बढ़ाने हेतु केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत ई रिक्शा “जागरूकता रथ ” की शुरुआत…

विधानसभा निर्वाचन 2024 में सहभागिता बढ़ाने हेतु केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत ई रिक्शा “जागरूकता रथ ” की शुरुआत…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2024 से जुड़े स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद इकाई द्वारा आज दिनांक 13 नवंबर 2024 को मतदाता जागरूकता रथ से पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई..

नगर आयुक्त, धनबाद नगर निगम रवि राज शर्मा एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार और केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजकिशोर पासवान द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर सहायक अधिकारी राजकिशोर पासवान ने आमंत्रित अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया।मतदाता जागरूकता रथ द्वारा धनबाद सदर प्रखंड के कई क्षेत्रों में पांच दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान को चलाया जाएगा ..

इस जागरूकता रथ को चलाने का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, साथ ही लोगों को बताया जाएगा कि धनबाद क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर 2024 को होने जा रहा है, आप सब ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से निकलकर अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, और मतदान देने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें..

NEWSANP के लिए धनबाद से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *