विधानसभा चुनाव 2024 की रायशुमारी को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक मुनन संजय पहुंचे धनबाद …

विधानसभा चुनाव 2024 की रायशुमारी को लेकर कांग्रेस पर्यवेक्षक मुनन संजय पहुंचे धनबाद …

धनबाद/झारखंड: (DHANBAD,)धनबाद कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमे विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक प्रखंड और नगर कांग्रेस से पांच संभावित उम्मीदवार की प्राप्त सुची पर चर्चा हेतु हुई आवश्यक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह धनबाद प्रवेक्षक मुनंन संजय उपस्थित हुए। प्रवेक्षक मुनन संजय ने कहा धनबाद में सभी कांग्रेस कार्यकताओ और नेताओ ने एक स्वर से कहा कांग्रेस हाईकमान जिसे भी टिकट देगी हम सब मिलकर जीत सुनिश्चित करेगें। उन्होने कहा हमारे नेता राहुल गांधी जी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा और मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर देश को दशा और दिशा बदलने का काम किया।

धनबाद जिला में जो भी उम्मीदवार होगा कार्यकताओ के भावनाओ के अनुरूप होगा। धनबाद कांग्रेस के नेताओ की आवाज हाईकमान तक पहुंचाने का काम करेगें।धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा धनबाद की सभी सीटो पर हमारी तैयारी है पार्टी हाईकमान सर्वे भी करा रही है जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकताओ का यही मांग है कांग्रेस के प्रती निष्ठावान कार्यकताओ को टिकट मिले।

जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस में होना और कांग्रेसी होने में बहुत अंतर है। खांटी कांग्रेसी चुनाव लड़े हमारी यही सोंच है। जिलाध्यक्ष ने कहा धनबाद झरिया और बाघमारा विधान सभा के साथ सिंदरी और निरसा पर कांग्रेस को लडना चाहिए ।

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर उनका किया भब्य स्वागत।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित सभी 18 प्रखंड अध्यक्ष सहित पदाधिकारीगण, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण, जिला कांग्रेस के द्वारा नियुक्त प्रवेक्षक, एआईसीसी के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवेक्षक मुनन संजय ने कहा कि झारखंड में इंडिया महागठबंधन इस विधानसभा चुनाव 2024 में मजबूती से उतरेगी। सभी कांग्रेस जन एकजुटता के साथ अपने पार्टी कार्य में जुट जाएं।

उन्होंने एक प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि कांग्रेस कांग्रेस हाईकमान द्वारा जिसे भी टिकट दिया जाएगा उन्हें जिताने के लिए सर्वसम्मति से सहयोग किया जाएगा।

सभी कांग्रेस जनों ने जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के प्रस्ताव का एकजुटता के साथ पारित किया और कहा कि हमलोग पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करेंगे।पर्यवेक्षक मुन्नम संजय,संतोष सिंह, राशिद रजा अंसारी राजा अंसारी,ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद, विजय सिंह. मदन महतो,विजय सिंह, रवी चौधरी. रविंद्र वर्मा,शमशेर आलम,मनोज यादव, अशोक सिंह, रविरंजन सिंह, अभिजीत राज, कुमार गौरव जावेद रजा. सुधांशु शेखर झा,बी.के.सिंह,राजेश यादव, रणधीर ठाकुर नवनीत नीरज.प्रदीप पांडेय. रवी चौबे. योगेंद्र सिंह योगी,मंटू दास,सुंदर यादव, कालीचरण यादव. अख्तर खान गुड्डू,दिनेश सिंह दिनेश यादव. राजेश राम, मयूर शेखर झा. डी. के. सिंह,पप्पू पासवान, मृत्युंजय सिंह, इम्तियाज आलम, रोशन कुमार, बिट्टू सिंह. महेश शर्मा. डी.एन.यादव,मनोज हाड़ी, गैरुल हसन,दिनेश कुमार मंडल,कुमार गौरव,सीता राणा, अनिल साव. बकील बाउरी. राजू दास, संतोष चौधरी. बब्लू दास,अमित कुमार पांडेय, बिल्किस खानम, हरेंद्र शाही,रामजी भगत,संदीप कक्कू, शहजादा अनवर ,नाजिम आलम, किशोर कुमार. तबरेज खान, बलराम महतो. इंदु अंसारी. अजय कुमार. रमन मिश्र. असद कलिम. गैरूल हसन. जियाउल हुसैन.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *