धनबाद(DHANBAD): विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान 39-निरसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के द्वितीय मतदान कर्मी कार्तिक घोष का निधन हो गया था। मृतक स्व० कार्तिक घोष की आश्रिता शंपा घोष को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा द्वारा 15 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि आज सौंपा गया। उक्त राशि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, झारखंड द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
इस दौरान उन्होंने मृतक के आश्रिता को सांत्वना देते हुए कहा कि जिला प्रशासन आपके साथ हर वक्त खड़ा है। वहीं उनके बच्चों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा मौजूद रहें।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

