विद्यार्थी तभी प्रगति कर सकते हैं, जब शरीर, मन और अनुशासन—तीनों का संतुलन बना रहे” : विनायक वैभव.

विद्यार्थी तभी प्रगति कर सकते हैं, जब शरीर, मन और अनुशासन—तीनों का संतुलन बना रहे” : विनायक वैभव.

अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस पर मायुम, झरिया एंव समृद्धि शाखा द्वारा योग–मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

झरिया(JHARIA):अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा द्वारा बालिका विद्या मंदिर, झरिया (Junior Wing) में योग एवं मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता एवं आत्मरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षक विनायक वैभव ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम, बुनियादी मार्शल आर्ट्स तकनीकें तथा आत्मरक्षा से संबंधित व्यावहारिक उपाय सिखाए गए।

इस अवसर पर प्रशिक्षक विनायक वैभव ने कहा—
“विद्यार्थी तभी प्रगति कर सकते हैं, जब शरीर, मन और अनुशासन—तीनों का संतुलन बना रहे। योग और मार्शल आर्ट्स न केवल स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करते हैं।”

सत्र के अंत में विनायक वैभव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राचार्या पूनम गोयल, जूनियर विंग इंचार्ज रूम साहा एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, समृद्धि शाखा अध्यक्षा जया अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, नेहा जालान एंव अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *