धनबाद(SINDRI): विद्यापति परिषद शहरपुरा सिन्दरी में जानकी मां की पूजा अर्चना उपरांत व मकर संक्रान्ति के अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम के साथ मैथिली परिवार मिलन समारोह का कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति भाव से किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ करने के पुर्व दरभंगा महाधिराज कामेश्वर सिंह के तृतीय पत्नी एवं दरभंगा राज परिवार के अंतिम महारानी 96 वर्षीय काम सुन्दरी देवी (कल्याणी ) जी की 12 जनवरी 2026 को निधन होने पर दो मिनट का मौन धारन कर उन्हें श्रद्धांज्ली अर्पित की गई।
इसके बाद मिलन समारोह में उपस्थित मैथिली समाज के सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों को विद्यापति परिषद सिन्दरी कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा धनबाद जिला के विभिन्न जगहों से मिलन समारोह कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को शौल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मिथिलांचल से जुड़ें संस्कृति गीत संगीत महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत की गई ।
मिलन समारोह कार्यक्रम के उपरांत खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण गया।
मिलन समारोह कार्यक्रम में विद्यापति परिषद सिन्दरी के संरक्षक अजीत कुमार मिश्रा, परिषद के अध्यक्ष राज गोविन्द झा, उपाध्यक्ष डॉ. भास्कर झा,महासचिव,संजय झा,विभाष ठाकुर,सचिव नीरज मोहन झा,हेमन्त कुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष रूपक कुमार ठाकुर,संगीत कुमार ठाकुर, लाल कांत झा,आर के सुमन,अभिराम मिश्रा, अरुण झा,दिलीप झा,अरुण कुमार झा,धीरज ठाकुर, राज कुमार शर्मा,नेताजी एस के झा,धीरेन्द्र झा,जे पी झा,अशोक कुमार झा,शिव कांत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

