वाहन चेकिंग में 6.40 लाख बरामद…

वाहन चेकिंग में 6.40 लाख बरामद…

धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना व ओ.पी. क्षेत्रों में सघन जांच अभियान जारी है..

साथ ही मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नगद राशि, शराब सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए 11 इंटर स्टेट तथा 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां लगातार आने जाने वाले हर छोटे बड़े वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है।इस क्रम में शुक्रवार को संध्या 7:00 बजे तक कतरास व सिंदरी थाना क्षेत्र तथा भौंरा ओ.पी. में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने जांच के दौरान 6 लाख 40 हजार रुपए नगद बरामद किए..

इसके विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कतरास थाना क्षेत्र से 1 लाख 40 हजार, सिंदरी थाना क्षेत्र से 3 लाख एवं भौंरा ओपी से 2 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।वहीं आज बरामद की गई राशि को लेकर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम व स्टेटिक सर्विलांस टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र व ओ.पी. में छोटे बड़े वाहनों की जांच करने के दौरान कुल 1 करोड़ 65 लाख 23 हजार 654 रुपए नगद बरामद किए हैं…

NEWSAN के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *