वासेपुर में शाहबाज अंसारी के घर अंतरराज्यीय पुलिस की छापेमारी, नकदी बरामदगी की आशंका…

वासेपुर में शाहबाज अंसारी के घर अंतरराज्यीय पुलिस की छापेमारी, नकदी बरामदगी की आशंका…

धनबाद(DHANBAD): वासेपुर क्षेत्र में स्थित जब्बार मस्जिद के समीप मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अंतरराज्यीय पुलिस की टीम ने बैंक मोड़ थाना पुलिस के सहयोग से शाहबाज अंसारी के घर अचानक छापेमारी की। टीम सुबह से ही मौके पर मौजूद है और घर के भीतर गहन तलाशी जारी है। इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहबाज अंसारी के घर से भारी मात्रा में नकदी मिलने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि कैश की गिनती के लिए विशेष केस काउंटिंग मशीन घर के अंदर ले जाकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी का उद्देश्य संभावित अवैध लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करना है। पुलिस टीम ने दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद की जा रही रकम का स्रोत क्या है और क्या इसका संबंध किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से है।

बैंक मोड़ थाना की टीम के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात है ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए, लेकिन पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और मीडिया को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाहबाज अंसारी का घर वासेपुर में एक जाना-पहचाना नाम है। इस छापेमारी से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस की कार्यवाही अभी भी जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *