धनबाद(DHANBAD): जिले के वार्ड संख्या 17 के आजादनगर, इंशा क्लोनी समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों खुशी की लहर दौड़ रही है। वजह है—धनबाद नगर निगम द्वारा 2 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिलना।
स्थानीय लोगों ने इस खुशखबरी पर मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कच्ची गलियों की जगह पक्की सड़कें नजर आएंगी और पानी निकासी की पुरानी समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
पार्षद प्रत्याशी खुर्शीद अंसारी ने बताया, “हमने कई बार नगर निगम और नगर आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। आज उन प्रयासों का फल हमें योजनाओं की स्वीकृति के रूप में मिला है।”
वहीं, समाजसेवी मुर्तजा आलम ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह कदम इलाके के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा वार्ड नंबर 17 के लोग काफी गंदगी हालात में जी रहे थे अब जाकर के लोगों में खुशी की लहर है,
NEWS ANP के लिए धनबाद से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

