धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी सुखदेव हांसदा जी के निवास में महत्वपूर्ण बैठक कर उनके जीत सुनिश्चित करने हेतु कार्यक्रम एवं रणनीति तय किया । आज से पूर्ण रूप से जनता के बीच डोर टू डोर कैंपेनिंग कर उनसे सुखदेव हांसदा जी जिनका क्रमांक संख्या 7, डबल रोटी ( ब्रेड छाप) के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी । बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अजय कुमार जी , सी पी आई एम के जिला सचिव विकास ठाकुर , बलियापुर सिंदरी के लोकल कमिटी के सचिव गौत्तम प्रसाद, शाखा सचिव सूर्य कुमार जी, समाजसेवी सत्यदेव सिंह, राहुल राज , सिद्धार्थ भट्टाचार्य, गबर सिंह, हीरालाल , अमिता हांसदा, अंजली देवी, रूबी देवी, सीमा देवी, मनोज कुमार महतो, जितेंद्र पासवान, सुरेश विश्वकर्मा , अजय कुमार यादव सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थें
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

