सिंदरी(SINDRI): नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 55 में चुनावी सरगर्मी में तेज हो गई है।वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी दीपक कुमार हेंब्रम ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में भव्य पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था। खास बात यह थी की बड़ी संख्या में युवतियां झारखंडी पारंपरिक परिधान में शामिल हुई और अपनी संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप नृत्य- गीत के साथ प्रत्याशी का समर्थन में आगे बढ़ती रहीं। दीपक कुमार हेंब्रम ने क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन देने के अपील की।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

