सिंदरी(SINDRI): नगर निकाय चुनाव के वार्ड 55 के पार्षद प्रत्याशी रानी कंडूलना ने जनसंपर्क अभियान में लगायी जोर कहा बिना हवा (वायु) के सब कुछ बेकार है ,उन्होंने कहा मेरा चुनाव चिन्ह सायकिल पंप है ।जो अपने वार्ड की जनता को सदेव तत्पर रहकर उनके समस्या के समाधान का कार्य करुंगी।उन्होने कहा पिछले पार्षद के चुनाव में मैं दूसरे स्थान पर थी ।इस बार मैं आवश्य जीत रही हूं ,मुझे आपार जनसमर्थन मिल रहा है।
जनसंपर्क अभियान के तहत उन्हों ने सिंदरी गायत्री मंदिर में पहुंची। जहां गायत्री परिवार के माता बहनों ने उन्हें गायत्री मंत्र पट्टा ओढ़ाकर तिलक चंदन लगाकर उन्हें सम्मानित किया ।
जनसंपर्क अभियान में पार्षद प्रत्याशी रानी कंडुलना के साथ सरस्वती देवी, नूतन शर्मा, सोनी गुप्ता, रचना जयसवाल, उषा सिंह, रानी सिंह, नीरा सिंह, डेजी सिंह, विद्या सिंह, समा,रेहाना के अलावे अनेकों लोग सामिल थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

