अपना मत सोच समझकर ,जरुर दे
सिंदरी(SINDRI): धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 54 के पार्षद प्रत्याशी सबिता देवी ने अपने वार्ड क्षेत्र में जोरदार पैदल मार्च कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान धुंआधार प्रचार में स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जहां मतदाताओं का उन्हें अपार समर्थन मिला डोमगढ़ कॉलोनी में कार्यकताओं के साथ मिलकर आगामी रणनीति पर चर्चा की । इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और व्यवसायियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया । सबिता देवी ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। चुनावी माहौल के बीच उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है।
उन्होंने मतदाताओं को कहा कि अपना मत किसी के बहकावे में आकर नहीं बर्बाद करें सोच समझकर ही किसी अच्छे प्रत्यासी को जिताएं जो आपके अधिकार के लिए लड़ सकता है। पार्षद प्रत्याशी सबीता देवी ही आपके हर सुख दुःख में खड़ा रहेगी और सिंदरी क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेगी। इसलिए मतदान के दिन 23 फरवरी को क्रम संख्या 20 पर डंबल निशान पर ही वोट करें, क्योंकि मेरी जीत आपकी जीत है और आपके हर सेवा में तत्पर रहेंगे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

