वार्ड 22 में मतगणना के दौरान हंगामे के बाद राज आनंद सिंह का आरोप, वीडियो जारी कर रखा पक्ष…

वार्ड 22 में मतगणना के दौरान हंगामे के बाद राज आनंद सिंह का आरोप, वीडियो जारी कर रखा पक्ष…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 22 की मतगणना के दौरान हुई भगदड़ के बाद पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि राज आनंद सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है।

पूर्व छात्र नेता राज आनंद सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड 22 की पार्षद प्रत्याशी सुमन सिंह के पति अरुण सिंह द्वारा बूथ पर बोगस वोटिंग कराई जा रही थी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर वे सुबह करीब 8:30 बजे बूथ पहुंचे, जहां कुछ असामाजिक तत्व ग्रामीणों के बीच मौजूद थे। उनके अनुसार वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

राज आनंद सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनके ऊपर हमला किया गया और उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी वे मुख्यमंत्री से मिलकर देंगे और संबंधित व्यक्ति की संपत्ति की जांच की मांग करेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *