वार्ड संख्या 54 के पार्षद नीरज कुमार सिंह को किया गया सम्मानित…

वार्ड संख्या 54 के पार्षद नीरज कुमार सिंह को किया गया सम्मानित…

सिंदरी(SINDRI): धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 54 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद नीरज कुमार सिंह उर्फ धीरज सिंह को आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मनोज मिश्रा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि 21 प्रत्याशियों के बीच विजय प्राप्त करना नीरज कुमार सिंह की लोकप्रियता, जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और क्षेत्र की जनता के साथ उनके मजबूत जुड़ाव का परिणाम है। यह जीत वार्ड की जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या 54 में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और अधिक प्रभावी रूप से प्राप्त होगा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि कुमार, विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, शंभू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

उपस्थित सभी लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षद नीरज कुमार सिंह को उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए वार्ड के सर्वांगीण विकास की आशा व्यक्त की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *