वाराणसी में गंगा घाटों पर क्यों पसरा है सन्नाटा? लॉकडाउन जैसा नजारा, वजह जान मायूस हो जाएगा मन…

वाराणसी में गंगा घाटों पर क्यों पसरा है सन्नाटा? लॉकडाउन जैसा नजारा, वजह जान मायूस हो जाएगा मन…

वाराणसी(VARANASI) :उत्तर भारत में गर्मी अपने प्रचंड रूप में हैं. आलम ये है कि तापमान 44 डिग्री पहुंच जा रहा है. ऐसे में आम जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है . वहीं काशी में घाटों पर लॉकडाउन जैसा नजारा नजर आ रहा है. सभी घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. वाराणसी के अस्सी घाट का यह नजारा है. पर्यटकों से गुलजार रहने वाला यह घाट आज सुनसान पड़ा हुआ है. कुछ स्थानीय और गिनती के पर्यटक हैं तो वो पेड़ों का सहारा लेकर बैठे हुए हैं. नाव खाली पड़े हैं. गंगा की लहरें लू के थपेड़ों के साथ आवाज़ दे रही हैं. सामान्य दिनों में यह घाट पर्यटकों से भरा रहता है लेकिन चिलचिलाती धूप में पर्यटक सुबह ग्यारह बजे तक अपने होटल चले जा रहे हैं. शाम होने का इंतज़ार कर रहे हैं. दिल्ली से आए कुछ पर्यटकों से बताया कि बनारस घूमने के लिए अगली बार फिर आना पड़ेगा. इस बार गर्मी से पूरा प्लान ख़राब कर दिया है. दोपहर में होटल ही पूरा दिन बिताना पड़ रहा है. ठंडे पानी और बर्फ के गोलों के समय बिताना पड़ रहा है.

हीट आईलैंड की तरह उबल रहे गंगा घाट
तीखी धूप और लू के चलते काशीवासी खासे परेशान हैं. गंगा घाट हीट आईलैंड की तरह से धधक रहे हैं. रात में गर्म हवाएं नींद उड़ा रही हैं. लोग करवटें बदलकर अपनी रातें गुजार रहे हैं

NEWSANP के लिए वाराणसी से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *