झरिया(JHARIA): पेय जल पानी व खाध का पानी का महीनों से क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने के कारण विरसा मुंडा सेना सामाजिक संगठन के पंकज कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में गोलकडीह कोलीयरी स्थित रह रहे ग्रामीण महिलाओं ने मंगलावर को तिसरा थाना मोड़ स्थित तसला बाल्टी लेकर बीसीसीएल प्रबंधन एवं मांडा प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया..
महिलाओं ने बीसीसीएल प्रबंधन और वाटर बोर्ड प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगभग आज भी एक हजार गरीब गुरबा परिवार दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। हमलोग अपना जलता हुआ पेट तो किसी तरह से भर लेते हैं लेकिन प्यास बुझाने के लिए जो वाटर बोर्ड द्वारा पाइप लाइन से पानी की सप्लाइ क्षेत्र मे किया जाता रहा है उस पाइप के उपर ही झरिया बलियापुर मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को पूरा किया गया है। जिसका वाटर बोर्ड कंपनी ने देख रेख नही किया जिसके कारण पाइप लाइन कई जगह पर क्षतिग्रस्त होकर जलापूर्ति बाधित हो गई है..
इसके लिए वाटर बोर्ड के अभियंता से कई बार सूचना देने के बाद भी कोई पहल नही किया गया है। वही बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा क्षेत्र मे खाद का पानी सप्लाई किया जाता था वह भी नियमित सप्लाई नही किए जाने के कारण तालाब या कुआ का दूषित पानी पीना पड़ता है। जबकि पोखरिया का पानी लाखों गैलन पानी यूंही नदी मे बहाने का काम बीसीसीएल प्रबंधन करती है। इधर दूषित पानी पीने के कारण आये दिन हमारे परिवार के सदस्यों को तरह तरह के बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर समय रहते प्रबंधन पानी की समस्या से निजाद नही दिलाती है तो आने वाले दिनों में क्षेत्र के ग्रामीण महिला रोड़ जामकर विरोध प्रदर्शन करने का काम करेंगे..
वही पानी की समस्या को लेकर दूरभाष पर वाटर बोर्ड अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पाइप लाइन के जिस जगह भी क्षति की हमे सूचना मिलती है हमारी टीम अविलंब उसे दुरुस्त करने का काम किया है। रही बात मोहरीबांध का तो उसे दुरुस्त कर दिया गया है और आगे भी सूचना मिलने पर दुरुस्त करने का काम करेंगे। मौके पर प्रीति कुमारी, बेबी देवी, माला देवी, आशिया परवीन, रजनी देवी, चंचला देवी, बल्लू देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, कपूर्वा देवी, लच्छो देवी, प्रहलाद पासवान, रवि यादव, निर्मल एवं सनी कुमार के अलावे बड़ी संख्या में महिला मौजूद थी..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

