झरिया(JHARIA):अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा प्रदत्त ‘वाकाथॉन’ कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रांत में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रांत की कुल 43 शाखाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
झरिया क्षेत्र में यह वाकाथॉन मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसके प्रायोजक 99 बिल्डर्स थे। दोनों शाखाओं के समन्वित प्रयास, उत्कृष्ट प्रबंधन एवं जनसहभागिता के कारण यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।
कार्यक्रमों की समीक्षा के उपरांत आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में ‘सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस का संयुक्त सम्मान झरिया शाखा एवं झरिया समृद्धि शाखा को प्रदान किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने दोनों शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस अनुकरणीय आयोजन की विशेष सराहना करते हुए इसे पूरे प्रांत में सर्वोत्तम बताया। इसकी घोषणा आज युवा विकास एंव खेल कूद के प्रांतीय संयोजक नीरज अग्रवाल ने किया।
इसके अतिरिक्त ‘श्रेष्ठ परफॉरमेंस के लिए चाईबासा शाखा, चाईबासा जागृति शाखा, झुमरी तलैया शाखा एवं झुमरी तलैया प्रेरणा शाखा का चयन किया गया।
इस अवसर पर झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने इस उपलब्धि को दोनों शाखाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया तथा प्रायोजक 99 बिल्डर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शाखा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के मार्गदर्शन में सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

