वर्तमान झारखंड सरकार”अंधेर नगरी चौपट राजा”: रागिनी सिंह…

वर्तमान झारखंड सरकार”अंधेर नगरी चौपट राजा”: रागिनी सिंह…

झरिया(JHARIA): भाजपा झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही कई जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदाताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से अवगत कराते हुए भाजपा के पक्ष मतदान कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया। रागिनी सिंह ने मतदाताओं से निवेदन करते हुए कहा कि भाजपा के हाथों को मजबूत करने से ही देश और राज्य का विकास होगा वहीं झामुमो और कांग्रेस की सरकार रहते हुए झारखंडवासी सुखी नहीं रह सकते। झारखंड आज घोर अंधकार मे डूबा हुआ है। कुशासन, भ्रष्टाचार से झारखंड में विकास ठप पड़ा हुआ है..

झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट है। बलात्कार , हत्याएं अपहरण, डकैती, लूट का अंधेरा कायम है। झारखंड सरकार मां ,बहन और बेटी को सुरक्षित रखने मे फिसड्डी साबित हुई है। झारखंड में रोटी और माटी संकट और अंधेरे में है। वर्तमान ठगबंधनिया सरकार के लिए एक कहावत सटीक है कि अंधेर नगरी चौपट राजा।झारखंड को अगर बचाना है तो भाजपा की सरकार लाए ओर इस लुटेरे सरकार को उखाड़ फेंके..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *