वरीय पदाधिकारियों ने किया झारखंड – पश्चिम बंगाल बॉर्डर से IIT – ISM तक मार्ग का निरीक्षण…

वरीय पदाधिकारियों ने किया झारखंड – पश्चिम बंगाल बॉर्डर से IIT – ISM तक मार्ग का निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD):राष्ट्रपति के आगामी 01अगस्त 2025 को आईआईटी आईएसएम के 45वें दीक्षांत समारोह में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मैथन स्थित झारखंड – पश्चिम बंगाल बॉर्डर से आईआईटी आईएसएम तक मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में वरीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के वैकल्पिक मार्ग पर स्थित निरसा के हटिया मोड़ कट में बैरिकेडिंग करने, सड़क पर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं करने देने, सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर जुर्माना लगाने तथा अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखने का निर्देश दिया।

वहीं गोविंदपुर – टुंडी सड़क की मरम्मत, बैरिकेडिंग और साफ सफाई करने, गोविंदपुर – धनबाद रोड पर बैरिकेडिंग करने तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान किसान चौक तथा उसके सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने, सर्विस रोड के किनारे स्थित वाहन शोरूम, मार्बल शोरूम, होटल व धाबा को सड़क पर वाहन नहीं लगाने तथा उसे अतिक्रमण से मुक्त रखने का निर्देश दिया गया।

इसके बाद वरीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रपति के लिए तैयार प्रेसिंडेट सुइट, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए तैयार आवासन, लोअर ग्राउंड में तैयार हो रहे एग्जिबिशन एरिया, फोटोशूट गैलरी, डी एरिया, ग्रीन रूम, स्टेज, सेफ हाउस, मीडिया गैलरी, राष्ट्रपति के प्रवेश व निकास द्वार, राष्ट्रपति के वाहन के लिए निर्धारित पार्किंग सहित अन्य तैयारियां का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

निरीक्षण में उपायुक्त आदित्य रंजन व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, ट्राफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *