वरिष्ठ नागरिकों को फिर से रेलवे में मिल सकता है ये लाभ…

वरिष्ठ नागरिकों को फिर से रेलवे में मिल सकता है ये लाभ…

दिल्ली(DELHI): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कल के बजट में वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट पर छूट बहाल करने और कैपिटल गेन टैक्स के नियमों में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में सरकार ने इस छूट को बंद कर दिया। महामारी खत्म होने के बाद भी यह सुविधा दोबारा शुरू नहीं की गई।

साल 2019 तक भारतीय रेलवे मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों की टिकट बुकिंग पर वरिष्ठ नागरिकों को छूट दी जाती थी, 60 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को 40% और 58 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को 50% की छूट मिलती थी। वहीं, एक बार फिर कैपिटल गेन टैक्स के नियमों में बदलाव की संभावना है।

कैपिटल गेन टैक्स वह टैक्स है जो प्रॉपर्टी, शेयर या म्यूचुअल फंड की यूनिट्स बेचने पर होने वाले लाभ पर लगाया जाता है, यह टैक्स दो तरह का होता है। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन। निवेशकों और आम लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस बार कैपिटल गेन टैक्स की दरों में कमी करेगी या नियमों को सरल बनायेगी।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *