वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे होंगे धनबाद कांग्रेस प्रत्याशी! …

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय दुबे होंगे धनबाद कांग्रेस प्रत्याशी! …

धनबाद(DHANBAD): दिल्ली सूत्रों एवं विशिष्ट सूत्रों के अनुसार धनबाद विधानसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर लगभग मुहर लग चुकी है जिसमें पूर्व लोकसभा के प्रत्याशी अजय दुबे के नाम पर मुहर लग चुकी है और देर रात तक धनबाद, बोकारो के प्रत्याशी के नामों के लिस्ट जारी हो जाने की संभावना जताई जा रही है। वैसे दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के समक्ष धनबाद के निवर्तमान मेयर और भाजपा नेता चन्द्र शेखर अग्रवाल के नाम पर काफी मंथन चला लेकिन अंत तक बात नहीं बनने के कारण अजय दुबे के नाम पर सहमति बन जाने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि कांग्रेस के पास इसके अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था..

वैसे अजय दुबे पूर्व में भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले पी एन सिंह के खिलाफ चुनाव लड चुके हैं,भले ही वे हार गए लेकिन उनको चुनाव लडने का पुराना अनुभव है। अब देखना यह है कि भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा के सामने वे क्या गुल खिलाते हैं और कहां तक शिकस्त देने में कामयाब होते हैं? स्वभाव से अजय दुबे भी बहुत ही मिलनसार एवं मृदुभाषी व्यक्ति माने जाते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी हार का क्या कारण था,उस पर भी वे पूरी तरह से मंथन कर अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। वैसे इस बार वे पूरी दमखंभ के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *