वनभोज कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ऑल इंडिया यूटीयूसी श्रमिक संगठन के सैकड़ों श्रमिक…

वनभोज कार्यक्रम मे उपस्थित हुए ऑल इंडिया यूटीयूसी श्रमिक संगठन के सैकड़ों श्रमिक…

कुलटी(KULTI): पश्चिम बंगाल आसनसोल नगर निगम संख्या 73 के प्लासडिहा बेजडीह कोलियरी सिआईएसएफ कैम्प स्थित मैदान मे ऑल इंडिया यूटीयूसी श्रमिक संगठन के बैनर तले रविवार को एक वनभोज का आयोजन किया गया, जिस वनभोज मे सैकड़ों श्रमिकों उपस्थित हुए, जहाँ श्रमिकों ने एक बैठक का भी आयोजन किया, जिस बैठक मे श्रमिकों ने कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमे कोलियरी मे कार्य करने वाले मजदूरों की हक उनके अधिकार कोलियरी द्वारा उनको मुहैया करवाए जाने वाली तमाम तरह की सुविधाओं से अवगत करवाया गया, यहीं नही इसके अलावा कार्य के दौरान श्रमिकों की होने वाली तमाम तरह की समस्याओं को कैसे हल किया जाए उसपर भी गंभीरता से चर्चा हुई, जिसमे कोलियरी मे वर्षों से खाली पड़े विभिन्न विभागों मे श्रमिकों को पोस्टिंग किया जाए, इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद मारे गए मजदूरों के फंसे गेर्चुटी…

एलसीएस, पूजा बोनस, एरियर, ग्रुप गेर्चुटी के पैसे किस तरह श्रमिक के आश्रित परिजनों को दिलवाया जाए उसके लिये भी रणनीति तैयार की गई, वहीं इस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल खान मजदूर संघ यूटीयूसी श्रमिक संगठन के सेकेट्री पथिक बैनर्जी, राम प्रवेश पासवान, नुरुल हौदा शेख, सुबोध बाउरी, बालेश्वर गोप, जलील मिया, रमेश माजी, तूफानी कहार, कमाल रुई दास, राज कुमार तांती, सुदीप मुख़र्जी, माधव बैनर्जी बलराम पासवान, तरुण मंडल, झपर तांती, अभिमन्यू हरिजन, नारायण जयसवारा सहित कई अन्य श्रमिक मुख्य रूप से उपस्थित थे…

NEWSANP के लिए कुल्टी से अमरदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *