सूती मे प्रदर्शनकारीयों ने पुलिस पर की पत्थर बाजी सड़क से गुजरने वाली बाईक कार और बस सहित कई अन्य वाहनों मे तोड़फोड़ कर किया आग के हवाले…उधर शमशेरगंज और लालगोला ने भी चल रहा है प्रदर्शन…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्कस्ट्रीट मे स्थित आलिया विश्वविद्यालय के सामने वकफ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था तो वहीं मुर्शिदाबाद के लालगोला, सूती और शमशेरगंज मे भी विभिन्न मुस्लिम संघटन राष्ट्रीय राज्यमार्ग 12 को जाम कर अपना विरोध जता रहे थे, वहीं जब पुलिस सड़क पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारीयों को हटाने पहुँची तो एक बार फिर प्रदर्शनकारी पुलिस के साठ उलझ गए और फिर उनपर पथराव कर दिया जवाबी कार्रवाई मे पुलिस ने भी प्रदर्शनकारीयों पर आंसू गैस के गोले छोड़े इस दौरान प्रदर्शन कारियों ने सड़क से गुजरने वाली कई वाहनों को निशाना बनाया वाहनों मे तोड़फोड़ कर अगजनी की घटना को भी अंजाम दिया इलाके सूती मे घटी इस घटना को लेकर पुरे इलाके मे तनावपूर्ण का माहौल है जिसको देखते हुए मौके पर भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

