आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के सफी मोड़ से गुजर रही वकफ क़ानून के खिलाफ रैली मे पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे को लेकर भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने घोर निंदा करते हुए अपनी विरोधिता जताई है और यह कहा है की वकफ क़ानून के खिलाफ विरोधिता ठीक है पर उसके नाम पर देश द्रोही नारा लगाना सरासर गलत है, जो लोग जिस देश मे रहते हैं, जिस देश का खाते हैं, जिस देश से सारी फासलेटी लेते हैं उस देश को दरकिनार कर वह लोग दूसरे देश की गुणगान कर रहे हैं, यह बर्दास्त नही किया जा सकता, वो भी उस देश का जो देश हमेशा भारत का बुरा चाहा हो, भारत का दुश्मन रहा हो, भारत के पीठ पीछे छुरी भोंकता हो उस देश का समर्थन कर देश द्रोही का कार्य कर रहे हैं, ऐसे मे उन्होने प्रशासन से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले सक्स की पहचान कर उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

