झारखंड(JHARKHAND): सक्रिय राजनीति में एक बार फिर उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वापसी की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए फोन नंबर पर मिसकॉल करके प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, केंद्रीय राज्यमंत्री व रांची से सांसद संजय सेठ, हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे..
बताते चलें कि रघुवर दास भाजपा में 1980 के दशक से ही संगठन में काफी सक्रिय हो गए थे और उनकी बढ़ती राजनीति पैठ के कारण ही उन्होंने झारखंड में कैबिनेट मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का सफर भी पूरा किया। झारखंड के इतिहास में वे पहले मुख्यमंत्री बने थे जिसने अपना 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया था,वे झारखंड में 2015 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहे थे। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था साथ ही झारखंड में भाजपा की सरकार भी नहीं आ सकी थी। 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले ही 31 अक्टूबर 2023 को वे उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल बने लेकिन उन्होंने 2 जनवरी 2025 को राजपाल पद से अपना इस्तीफा दे दिया।
रघुवर दास में कार्यकर्ताओं के मन में “वी विल कम बैक” का नारा देते हुए अपने शायराने अंदाज में कार्यकर्ताओं के मन में जोश भरा साथ ही साथ मौजूद कार्यकर्ताओं के मन में खुशी और एक नए जोश को भी देखा जा सकता है..
सूत्रों की माने तो अभी रघुवर दास को भाजपा किस पद के लिए चुनेगी ये अभी खुल कर सामने नहीं आया है परन्तु कयाश लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर का पद सौंपेंगी।
News ANP के लिए झारखंड से की ब्यूरो रिपोर्ट

