लोहरदगा(JHARKHAND): लोहरदगा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कचहरी मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से करीब 433 किलो गांजा बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

