लोयाबाद में डाक पार्सल कंटेनर से बिजली तार टूटा, बड़ा हादसा टला…

लोयाबाद में डाक पार्सल कंटेनर से बिजली तार टूटा, बड़ा हादसा टला…

लोयाबाद(DHANBAD): कतरास की ओर से आ रहे एक डाक पार्सल कंटेनर की चपेट में आकर सड़क पर झूल रहा बिजली तार टूट गया, जिससे तार के साथ-साथ दिलीप रवानी के घर की दो करकट सीट उखड़कर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय करकट के नीचे कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर संख्या WB11F/1172 की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह झूलते बिजली तार में फंस गया, जिससे यह नुकसान हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर को रोक लिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से झूलते तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *