लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या पर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाक़ात…

लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की हत्या पर मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाक़ात…

धनबाद(DHANBAD): लोन रिकवरी एजेंट अमित अग्रवाल की निर्मम हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक माननीय संजीव सिंह आज बाबूडीह स्थित उनके आवास पहुँचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाक़ात कर इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक शोक संवेदनाएँ अर्पित कीं।

इस दौरान संजीव सिंह ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटना समाज और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से अमित चौहान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *