लोदना में स्व. रविंद्र पासवान व स्व. धर्म पासवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ…

लोदना में स्व. रविंद्र पासवान व स्व. धर्म पासवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ…

झरिया(JHARIA): लोदना चार नंबर ग्राउंड में पत्रकार स्वर्गीय रविंद्र पासवान एवं स्वर्गीय धर्म पासवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि उज्जवल मंडल, गफ्फार अंसारी, कस्तूरी पासवान एवं रुदल पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह से पूर्व सभी अतिथियों ने स्वर्गीय रविंद्र पासवान एवं स्वर्गीय धर्म पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा एक मिनट का मौन रखकर उनका स्मरण किया गया। इसके बाद क्रिकेट मैदान में राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने आयोजन मंडली को इस सफल पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से निचले स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिलता है, जो भविष्य में जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

टूर्नामेंट का आयोजन यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन (असंगठित मोर्चा) एवं जी.वाई.एस. क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन नाइन ड्रैगन और बनारसी क्लब के बीच मुकाबला खेला गया।

कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप कस्तूरी पासवान, रंजीत पासवान, रघुनंदन पासवान, उमेश पासवान, दयानंद पासवान, द्वारका दुसाध, भोला पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं आयोजन मंडली में यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन लोदना कोलियरी के सचिव सूरज भुइयां, धीरज पासवान, अरुण भुइयां, गणेश पासवान, रामप्रवेश साहनी, सचिन कुमार, टुन्नू मिस्त्री एवं सभी टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *