लोदना कोलियरी में घूसखोरी पर CBI का शिकंजा, क्लर्क और ऑपरेटर रंगेहाथ गिरफ्तार…

लोदना कोलियरी में घूसखोरी पर CBI का शिकंजा, क्लर्क और ऑपरेटर रंगेहाथ गिरफ्तार…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के लोदना कोलियरी क्षेत्र से बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने घूसखोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने बीसीसीएल के क्लर्क राजकुमार सिंह और ऑपरेटर राम आश्रय को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा। बताया जा शिकायतकर्ता जो कि बीसीसीएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, ने रिटायरमेंट लाभ की बकाया राशि निर्गत कराने के एवज में दोनों अधिकारियों पर घूस मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने CBI धनबाद शाखा में शिकायत दर्ज कराई।CBI ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद जाल बिछाया और लोदना कोलियरी कार्यालय परिसर से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि क्लर्क राजकुमार सिंह और ऑपरेटर राम आश्रय शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे, तभी CBI की टीम ने मौके पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
CBI धनबाद शाखा प्रमुख प्रहलाद किशोर झा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार पदाधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रगति पर है। वही इस कार्रवाई से बीसीसीएल कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *