लोदना एरिया 10 के कुजामा आउट सोर्सिंग कंपनी में CISF और बालू गदा के ग्रामीणों के बीच हुई झड़प…

लोदना एरिया 10 के कुजामा आउट सोर्सिंग कंपनी में CISF और बालू गदा के ग्रामीणों के बीच हुई झड़प…

क्यूआरटी टीम के अधिकारी प्रीति कुमारी को आई अंदरुनी चोट, आत्म रक्षा मे किया हवाई फायरिंग

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में सीआईएसएफ जवान के साथ कई थाने के पुलिस बल पहुंच भीड़ को किया नियंत्रण

झरिया(JHARIA): लोदना एरिया 10 के कुजामा कोलियरी अंतर्गत चल रहे एटीदेव प्रभा आउट सोर्सिंग कंपनी में DUTY पर तैनात सीआईएसएफ की टीम के साथ बालूगदा स्थित रहने वाले ग्रामीणों के बीच गुरुवार को झड़प हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम के अधिकारी प्रीति कुमारी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश किया। लेकिन उग्र ग्रामीणों ने पत्थरबाजी करते हुए हमला बोल दिया जिसमें सीआईएसएफ के अधिकारी एसआई प्रीति कुमारी को अंदरुनी चोट लग गई जिसके कारण आत्म रक्षा के लिए प्रीति कुमारी ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर करने की कोशिश किया।

वही घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ कमांडेंट के साथ बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के जवान व जोरापोखर सर्कल इंस्पेक्टर के साथ क्षेत्रीय तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार आदि दल-बल के साथ पहुंच ग्रामीणों को घटना स्थल से भगाने का काम किया।

क्यूआरटी टीम के अधिकारी घायल एसआई प्रीति कुमारी ने घटना के संबंध में बताया कि माइंस में वर्जित रूठ मे जाने से मना करने पर उग्र होकर ग्रामीणों ने पत्थर बाजी करते हुए हमला बोल दिया जिससे कारण अंदरुनी छोट लग गई वही ड्यूटी पे तैनात जवानों की रक्षा के साथ आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग कर भीड़ पर नियंत्रण पाया। वही ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिनों से पीट वाटर पानी की सप्लाई बंद होने के कारण कुछ लोग नहाने के लिए माइंस अंतर्गत पोखरिया में गए हुए थे। जिसे ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ ने एका एक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *