लोक मीडिया पर आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

लोक मीडिया पर आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

झरिया(JHARIA): बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में सोमवार को लोक मीडिया पर आधारित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें एमएएमसी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने भाग लिया।छात्रों ने लोक नृत्य,लोक संगीत,कठपुतली नाच,समारोह, मेला,लोक कथा,पारंपरिक चित्रकारी से संबंधित पोस्टर का निर्माण किया।मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र आर्यन, शिक्षक डॉ. विकास चन्द्र एवं हर्षित कच्छप मौजूद रहें।मौके पर डॉ जितेंद्र आर्यन ने छात्रों को संबोधित करते हुए लोक मीडिया के महत्व को बताया..

वहीं कहा कि विभाग में हमेशा इस प्रकार के आयोजन होते रहते हैं।जिससे छात्रों में शैक्षणिक विकास होता हैं।उन्होंने उपस्थित सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं भी दी। प्रतियोगिता में प्रथम विजय कुमार महतो,द्वितीय ईशा कुमारी एवं तृतीय शिवानी सिंह हुये।वहीं अन्य छात्रों में मो. वसीम,दुलाल रजवार,सिमरन सिंह सहित अन्य इस प्रतियोगिता में उपस्थित हुए..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *