धनबाद(SINDRI): रोड़ाबांध आवास संख्या आर के वन 298 में रहने वाला प्रबीर शहिस पिता कृति शहिस, का परिवार जिसमें माँ चन्दना देवी एवं दो भाई एक बहन की परवाह किए बगैर मौत को खुद गले लगा लिया..
बताया जाता है कि तंगी का आलम प्रबीर शहिस का खत्म नहीं हो रहा था। प्रबीर शहिस कुछ दिन सिंदरी में एम टी सी एवं हर्ल में काम किया था। किन्तु पिछले कई वर्ष से बेरोजगारी झेल रहा था, जिसके कारण उसका विवाह भी नहीं हो पा रहा था।अंत में प्रबीर शहिस टोटो किराये पर ले कर चला रहा था। बीती रात वह अपने आवास आर के वन 298 में भोजन कर पड़ोस में रहने वाली आशा झा आवास संख्या आर के वन 296 जो अपने बेटे के साथ दिल्ली गयी है..
अपने आवास देखने के लिए प्रबीर को दे कर गयी है खाना खाने के बाद प्रबीर रात्री में उसी आवास में सोने चला गया। और वही पंखे से गमछे से फंदा लगाकर आत्महतया कर लिया।घटने की सूचना सिंदरी थाने को दी गई सिंदरी थाना की पुलिस लाश का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। प्रबीर सामाजिक कार्यों में हमेशा भाग लेता था, जिसके कारण सामाजिक लोगों ने ऐसे दुःख की घड़ी में अपनी संवेदना ब्यक्त की..
संवेदना ब्यक्त करनेवालों में लोजपा( रा) के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी,जनअधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा के नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक, निवार्तमान पार्षद पति वार्ड 54 गोपाल महतो, जेएमएम के युवा के नगर अध्यक्ष रोहित मंडल, माले के जितेंद्र शर्मा, सोनू कुमार, सोनू खान, मो. मुस्तफा, बबलू दास के साथ दर्जनों लोग ने दुःख व्यक्त किया है…
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

