लोक आस्था महापर्व ‘नहाए – खाए ‘ के साथ छठ की हुई शुरुआत, सामाजिक संगठनों ने लौकी का किया वितरण…

लोक आस्था महापर्व ‘नहाए – खाए ‘ के साथ छठ की हुई शुरुआत, सामाजिक संगठनों ने लौकी का किया वितरण…

धनबाद(NIRSA): लोक आस्था का महापर्व कार्तिक छठ पूजा की आज से नहाए खाए के साथ विधिवत शुरू हो गया हैं,आज प्रात छठ व्रती महिलाए पवित्र नदी एव तालाबों में स्नान कर पूजा याचना करती हैं और अपने अपने घरों में लौकी सब्जी और भात प्रसाद के रूप में ग्रहण कर पर्व की शुरुआत करती हैं।उसी के तहत कई सामाजिक संगठनों द्वारा बड़े ही भक्ति भाव पूर्वक लौकी का वितरण करते हैं शनिवार की सुबह कुमारधुबी बाजार के अजय कुमार गुप्ता द्वारा 401 लौकी का निःशुल्क वितरण किया गया ,जानकारी देते हुए अजय गुप्ता ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से कार्तिक छठ के प्रथम दिन कुमारधुबी बाजार में लौकी का वितरण करता आ रहा हूँ और आज 401 लौकी का वितरण कर रहा हूँ और जबतक हमारा जीवन रहेगा हम इसी भाव से आस्था के महापर्व में लौकी का वितरण करता रहूंगा,वही पूर्व पार्षद इरफान अहमद खान ने कहा कि यह अजय द्वारा बहुत ही सराहनीय पहल हैं छठ मईया कामना करूंगा कि अपनी असीम कृपा अजय और उनके समस्त परिवार पे बनाए रखे,मौके पर लक्ष्मण वर्मा,अनूप साव,बबली वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *