लोक आस्था के महापर्व पर मनोज सिंह ने छठव्रतियों को बांटा सूप और प्रसाद…

लोक आस्था के महापर्व पर मनोज सिंह ने छठव्रतियों को बांटा सूप और प्रसाद…

रांची(RANCHI): सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा भाजपा के मनोज कुमार सिंह लगातार सामजिक कामों में अपनी भागीदारी निभा रहें हैं. इसी कड़ी में लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी अपनी श्रद्धा, आस्था और भक्ति का परिचय दिया. उन्होंने नामकुम में छठव्रतियों के बीच सूप और प्रसाद का वितरण दिल खोलकर किया. वरिष्ठ बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह ने छठ पूजा के मौक़े पर कहा कि “यह पर्व हमारे नौनीहालो के लिए है, विशेष तौर पर सभी बच्चों के सुन्दर स्वास्थ्य के लिए किया जाता है.बच्चे और समस्त परिवार निरोग रहें यही छठी मईया से कामना करते है.छठ पर्व मे शुद्धता का विशेष ध्यान दिया जाता है.इस पर्व को सभी व्रती स्वयं से पूरे विधान के साथ करते है.इसमें अस्तचल गामी सूर्य और उदायिमान सूर्य की उपासना और पूजा की जाती है. यह पर्व इतना पवित्र हैं कि सभी वर्ग के लोग एक साथ बिना किसी भेदभाव के पूरी भाईचारा के साथ छठ पूजा करते है.ऐसा उदाहरण सिर्फ और सिर्फ सनातन मे ही मिल सकता है”

मालूम हो कि वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह लगातार परोपकार के काम और वंचितों की सेवा करते आए हैं, हाल ही में उन्होंने बुजुर्गो को ठण्ड आगमन के पूर्व कंबल का वितरण किया था. अस्पताल में मरीजों को भोजन और दवाएं दी थी.इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भी समाज के वंचित और हाशिए पर जिंदगी बसर कर रहे लोगों की भी मदद की थी. वह यह सेवा भाव एक जिम्मेदारी और कर्तव्य की तरह करते आ रहे हैं, उनकी नजर में मानव सेवा ही सबसे बड़ा काम और धर्म है.

NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *