पटना(PATNA): लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर परिवार के सदस्य एवं कई श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण व्याप्त रहा।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

