लोकसभा में प्रियंका गांधी का BJP पर तीखा हमला — “नेहरू की गलतियों की लिस्ट बना लो, हम देश के लिए लड़ते रहेंगे”…

लोकसभा में प्रियंका गांधी का BJP पर तीखा हमला — “नेहरू की गलतियों की लिस्ट बना लो, हम देश के लिए लड़ते रहेंगे”…

नई दिल्ली(NEW DELHI): लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोरदार पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि BJP चुनावों के लिए राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस देश और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई लड़ती रहेगी—चाहे कितने भी चुनाव हार जाए।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि

  • वंदे मातरम् पर बहस के पीछे राजनीतिक उद्देश्य हैं, खासकर पश्चिम बंगाल चुनावों को ध्यान में रखते हुए।
  • प्रधानमंत्री और BJP उन स्वतंत्रता सेनानियों पर नए-नए आरोप लगाते हैं जिन्होंने आज़ादी के लिए बलिदान दिया।
  • यह सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।

PM मोदी पर सीधे निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि

  • प्रधानमंत्री “तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं”
  • मोदी ने कहा कि 1896 में टैगोर ने ‘वंदे मातरम्’ एक अधिवेशन में गाया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कांग्रेस का अधिवेशन था।
  • प्रियंका ने पूछा कि प्रधानमंत्री इससे “क्यों कतराते हैं?”

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *