लैंड फॉर जॉब स्कैम में आज होगी सुनवाई,लालू परिवार के पांच सदस्य हैं आरोपी…

लैंड फॉर जॉब स्कैम में आज होगी सुनवाई,लालू परिवार के पांच सदस्य हैं आरोपी…

दिल्ली(DELHI) : लैंड फॉर जॉब मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी.7 फरवरी को सुनवाई टल गई थी. 30 जनवरी को कोर्ट ने दो अधिकारियों एक पूर्व IAS अधिकारी आरके महाजन पर केस चलाने की मंजूरी दी थी. महाजन लालू के रेल मंत्री रहते रेलवे बोर्ड में थे. पिछली सुनवाई के दौरान स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर डीपी सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे. इससे पहले 16 जनवरी को सुनवाई टल गई थी. उस दिन कोर्ट ने एक रेलवे अधिकारी पर केस चलाने की अनुमति नहीं दी थी.

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं. इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं. पिछले साल 7 अक्टूबर को हुई सुनवाई में लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत मिल गई थी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी थी. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे.

लैंड फॉर जॉब मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारियों ने लालू-तेजस्वी से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी. लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए गए थे. उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिए थे. पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे. तेजस्वी से 30 जनवरी 2024 को लगभग 10-11 घंटे तक पूछताछ चली थी.

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *